Sunday, March 21, 2021

लारा को हेलमेट पहनने की अहमियत समझाते नजर आए सचिन, शेयर किया वीडियो

नई दिल्लीदुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार (Sachin Tendulkar) फिलहाल रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज () के लिए रायपुर में हैं। उन्होंने रविवार को एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा को हेलमेट पहनने की अहमियत के बारे में समझाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सचिन अपने टीम होटल के बाहर एक स्कूटर पर बैठे दिख रहे हैं। इतने में पीछे से लारा आते हैं। वह सचिन के साथ स्कूटर के पीछे बैठने को कहते हैं लेकिन सचिन उनसे हेलमेट के बारे में पूछते हैं। लारा आगे कहते हैं कि क्या उन्हें भी हेलमेट की जरूरत है तो फिर सचिन समझाते हैं कि स्कूटर चलाने वाले के साथ-साथ पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट की जरूरत होती है। सचिन ने इसके कैप्शन में लिखा, 'चाहे वह सड़कों पर ड्राइविंग हो या मैदान पर .. हेलमेट पहनना बहुत जरूरी है। सड़क सुरक्षा को हल्के में ना लें और हमेशा सही हेलमेट पहनकर सुरक्षित रहें। ब्रायन लारा, इस मेसेज को फैलाने में मदद करने के लिए धन्यवाद।' इस वीडियो को अब तक 3.7 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। सचिन तेंडुलकर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लेजेंड्स की कमान संभाल रहे हैं। दिग्गज खिलाड़ियों से सजी इंडिया लेजेंड्स (India Legends) टीम सीरीज के फाइनल में श्रीलंका लेजेंड्स से भिड़ेगी। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के इस खिताबी मुकाबले को 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल से भी जोड़ा जा रहा है। साल 2011 में खेले गए फाइनल में भी भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने थीं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3vIZeLP
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support