Sunday, March 14, 2021

अहमदाबाद टी20 LIVE: भारत ने जीता टॉस, फील्डिंग का फैसला

अहमदाबादभारत और इंग्लैड के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 (India vs England 2nd T20) मुकाबला नवनिर्मित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में खेला जा रहा है। मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया। पहले मैच में भारतीय टीम को 8 विकेट से हार मिली थी। दूसरे मैच में भारत हर हाल में जीत के ट्रैक पर वापसी चाहेगा। कैसी है पिचटेस्ट मैचों के विपरीत बल्लेबाजों के मददगार होगी अहमदाबाद की पिच। हालांकि स्पिनर्स इस फॉर्मेट में भी अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं तापमान 37 डिग्री के आसपास रहेगा। हालांकि शाम के समय ओस की भूमिका अहम हो सकती है। मैच से पहले दिग्गज अजित अगरकर ने बताया कि पिच का व्यवहार वैसा ही रहेगा, जैसा पहले टी20 मैच में रहा था। आमने-सामने भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 15 टी20 मैच खेले गए हैं। इनमें से भारतीय टीम ने 7 मैचों में जीत दर्ज की जबकि इंग्लैंड ने 8 जीते हैं। संभावित प्लेइंग XI भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी। इंग्लैंड: जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, इयोन मॉर्गन (कप्तान), मोईन अली, सैम कुरन, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, आदिल राशिद


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/30EV8pF
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support