Sunday, March 14, 2021

ईंट भट्टे के मजदूर की तस्वीर, डेविड वॉर्नर से पूछते हैं लोग- क्या ये आप हो?

नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर और पूर्व उप-कप्तान (David Warner) सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए फोटो-वीडियो शेयर करते रहते हैं। उन्होंने रविवार को एक फोटो शेयर किया जिसमें एक ईंट भट्टा मजदूर नजर आ रहा है। वॉर्नर ने बताया कि इस मजदूर की तस्वीर को टैग करते हुए उनसे 1000 बार पूछा गया है- क्या ये आप हो? उन्होंने साथ ही हैशटैग में फनी और Guess भी लिखा। यह तस्वीर किसी मजदूर की है और ऐसा लग रहा है कि वह भारत में किसी ईंट भट्टे पर काम करता होगा। हालांकि कुछ हद तक उसकी शक्ल डेविड वॉर्नर से मिलती है। यह तस्वीर अब काफी वायरल हो गई है और एक घंटे में ही 3.5 लाख के करीब लोगों ने इसे लाइक किया है। कई लोगों ने इस पर मजेदार कॉमेंट किए। एक यूजर ने लिखा- वॉर्नर, आप कभी-कभी भारतीय लगते हो। वहीं, किसी ने इसे लगान फिल्म का कचरा सेठ बताया। 34 साल के वॉर्नर ने अब तक करियर में 86 टेस्ट, 128 वनडे और 81 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। उन पर बॉल टैंपरिंग का दोषी पाए जाने के चलते एक साल का बैन भी लगा था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3qRNMdq
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support