Monday, March 8, 2021

सचिन पर बोले सहवाग-ये भगवान हैं हमारे, जो सुइयां लगवा-लगवा के मैच खेलेंगे, देखें वीडियो

रायपुर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) , वीरेंदर सहवाग (Virender Sehwag) सहित भारत के कई दिगगज खिलाड़ी इस समय () में खेल रहे हैं। इस टूर्नमेंट का आयोजन रायपुर में हो रहा है। तेंडुलकर और सहवाग की जोड़ी ने पहले मुकाबले में बांग्लादेश लीजेंड्स के खिलाफ (India Legends) को 10 विकेट से जीत दिलाई। पढ़ें: इंडिया लीजेंड्स टीम मंगलवार को इंग्लैंड लीजेंड्स (India Legends vs England Legends) से भिड़ेगी। इस मुकाबले से पहले सहवाग ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो इंडिया लीजेंड्स के ड्रेसिंगरूम का है। इस वीडियो में सचिन एक कुर्सी पर बैठै हुए हैं हाथ में सुइयां (Sachin Tendulkar to put needles in his hand) लगवाते हुए नजर आ रहे हैं। तेंडुलकर की ओर कैमरा दिखाते हुए सहवाग कहते हैं ' ये देखिए, भगवान हैं हमारे, अभी भी जो बाज नहीं आ रहे हैं क्रिकेट खेलने से, सुइयां लगवा लगवा कर मैच में खेलेंगे।' सचिन जहां बैठे हैं उससे एक कुर्सी छोड़कर पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) बैठकर जूते पहन रहे हैं। सहवाग अपने पुराने साथी युवी से सचिन पर कॉमेंट के लिए कहते हैं। इसपर युवराज कहते हैं, ' भई, तू शेर है पर वह हैं बब्बर शेर। यह कहकर सहवाग सहित सभी लोग हंसने लगते हैं। युवी कहते हैं, 'बब्बर शेर ऐसे हाथ नहीं आएगा।' इस दौरान सहवाग दिग्गज सचिन से पूछते हैं कि क्या वह कल के मैच के लिए फिट हैं, इसपर सचिन कहते हैं, 'कोशिश तो यही रही है।' सहवाग ने बांग्लादेश लीजेंड्स के खिलाफ 35 गेंदों पर नाबाद 80 रन की पारी खेली थी जिसमें 5 छक्के और 10 चौके शामिल थे। सचिन ने 26 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए थे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3v3HgDB
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support