नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने टीम के युवा तेज गेंदबाज (Shaheen Shah Afridi) से अपनी बड़ी बेटी अक्सा (Axa) की सगाई करने वाले हैं। इसकी पुष्टि खुद शाहिद अफरीदी ने रविवार को सोशल मीडिया पर की। पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद ने ट्वीट किया, ' शाहीन के परिवार ने मेरी बेटी के लिए मेरे परिवार से संपर्क किया। दोनों परिवार संपर्क में हैं। जोड़ी स्वर्ग (Heaven) में बनती है। अगर अल्लाह की इच्छा है तो यह जोड़ी भी बनेगी। मेरी प्रार्थनाएं शाहीन के साथ मैदान पर उनकी निरंतर सफलता के लिए हैं। इस पर शाहीन ने भी जवाब दिया है। उन्होंने लिखा- 'अलहमदुलिल्लाह। आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया। अल्लाह सभी के लिए चीजों को आसान बना सकता है। आप राष्ट्र के गौरव हैं।' इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर भावी ससुर शाहिद अफरीदी और भावी 'दामाद' शाहीन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। पढ़ें: शाहिद और शाहीन दोनों पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि साल 2018 में पीएसएल के एक मैच में शाहिद पेसर शाहीन की गेंद पर एक लंबा सिक्स जड़ देते हैं। अगली गेंद पर शाहीन पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को बोल्ड कर देते हैं। शाहीन विकेट का जश्न नहीं मनाते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में अभिनेता गोविंदा की फिल्म 'दूल्हे राजा' का टाइटल सॉन्ग 'सुनो ससुर जी अब जिद छोड़ो, दुल्हन तो जाएगी दूल्हे राजा के साथ' गाना बज रहा है। सगाई की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर जमकर मजे ले रहे हैं। शाहीन के पिता अयाज खान ने इसके बाद पाकिस्तानी मीडिया को बताया कि उन्होंने अपने बेटे का रिश्ता शाहिद अफरीदी के परिवार को भेजा था जिसे स्वीकार कर लिया गया है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ekGM63






0 comments:
Post a Comment