नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों लेकिन उनका क्रेज आज भी कायम है। धोनी इस वक्त इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) की तैयारियों में जुटे हैं। धोनी को आईपीएल 14 (IPL 2021) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कमान संभालेंगे। शनिवार को धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। इस फोटो को आईपीएल के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने ट्वीट की थी। इसमें धोनी सिर मुंडवाए बौद्ध भिक्षुओं जैसे कपड़े पहने हुए बैठे हुए दिखाई दे रहे थे। हालांकि यह किसी विज्ञापन की शूटिंग का सीन लग रहा था लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर तमाम कयास लगाए जाने लगे कि आखिर इस अवतार के पीछे का मंत्र क्या है। रविवार को स्टार स्पोर्ट्स ने सस्पेंस और बढ़ा दिया। चैनल ने अपने टि्वटर हैंडल से 9 सेकेंड का एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें धोनी उन्हीं कपड़ों में हैं और कह रहे हैं 'क्या है इस अवतार के पीछे का मंत्र, जल्द ही पता चलेगा।' चैनल ने लोगों से भी इस पर बूझने को कहा है। उसकी ओर से लोगों को अंदाजा लगाने को कहा गया है कि आखिर धोनी के इस अवतार के पीछे की कहानी क्या हो सकती है। दुनिया की सबसे अमीर टी20 लीग आईपीएल (IPL) दो साल भारत में वापसी कर रही है। कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे पिछले साल यूएई में खेला गया था। इस बार सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी। लीग का फाइनल 30 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा। आईपीएल-14 (IPL 14) का शेड्यूल भी जारी किया जा चुका है जिसका पहला मुकाबला विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच चेन्नै में खेला जाएगा। इस बार शेड्यूल कुछ इस तरह से बनाया गया है कि कोई भी टीम घरेलू मैदान पर कोई मैच नहीं खेलेगी।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ldL2FT






0 comments:
Post a Comment