लखनऊ भारत की महान महिला क्रिकेटर मिताली राज ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7000 रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं। रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के चौथे मैच में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अपने 213वें मैच में यह मुकाम हासिल किया। राज वनडे इंटरनैशनल में 6000 रन बनाने वाली भी वह पहली महिला क्रिकेटर थीं। उन्होंने अपना पहला मैच 1999 में खेला था। सीरीज के तीसरे मुकाबले में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10000 रन पूरे किए थे। वह ऐसा करने वाली भारत की पहली और विश्व की दूसरी महिला क्रिकेटर बनी थीं। इस मैच से पहले मिताली को वनडे इंटरनैशनल में 7000 रन पूरे करने के लिए 36 रन की जरूरत थी। उन्होंने शबनम इस्माइल की गेंद पर एक रन लेकर यह मुकाम हासिल किया। मिताली हालांकि हाफ सेंचुरी से चूक गईं और 45 रन बनाकर सेखुखुने की गेंद पर आउट हो गईं। पांच मैंचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका फिलहाल 2-1 से आगे है। डेब्यू: 1999 (बनाए 114*) 1000: 2003 में (19वीं खिलाड़ी) 2000: 2006 में (8वीं) 3000: 2008 में (5वीं) 4000: 2011 में (5वीं) 5000: 2015 में (दूसरी) 6000: 2017 (पहली और इकलौती) 7000: 2021 (पहली और इकलौती)
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3rQ9rnq






0 comments:
Post a Comment