नई दिल्ली (VVS Laxman) का मानना है कि भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में अपनी टीम कॉम्बिनेशन को लेकर काफी सोचना चाहिए। लक्ष्मण ने तीसरे टी20 इंटरनैशनल में भारत की हार के बाद कहा कि भारतीय टीम को अब अपने प्लेइंग इलेवन के बारे में दोबारा विचार करना चाहिए। इंग्लैंड की टीम फिलहाल पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। दो मैच हार चुकी भारतीय टीम को अगर सीरीज में बने रहना है तो गुरुवार को होने वाले मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। भारतीय टीम विपक्षी टीम को पावरप्ले में रोकने में सफल नहीं रही है। सीरीज मे अभी तक टॉस जीतने वाली टीम ने लक्ष्य का पीछा करने का फैसला किया है और उसे हासिल भी किया है हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में अपने कॉलम में लक्ष्मण ने भारत की हार के कारणों के बारे में लिखा। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों युजवेंद्र चहल को पिछले मैच में जल्दी गेंदबाजी के लिए बुलाया गया। लक्ष्मण ने भारतीय टीम को सलाह दी कि पांचवें मैच में उसे अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प के साथ उतरना चाहिए। लक्ष्मण ने लिखा, 'भारत को शुरुआती विकेटों की जरूरत है और शायद इसी वजह से युजवेंद्र चहल को पावरप्ले में गेंदबाजी आक्रमण के लिए लगाया गया लेकिन जोस बटलर के पास हर सवाल का जवाब था। भारत को अपने टीम कॉम्बिनेशन पर दोबारा विचार करना होगा। एक अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प के लिए जगह बनानी होगी। लाइन-अप में सिर्फ बल्लेबाज भर लेना कई बार नुकसान करता है। पिछले तीन मैच इसका सटीक उदाहरण हैं।'
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3vFsymk






0 comments:
Post a Comment