कराचीपूर्व कप्तान ने पाकिस्तान सुपर लीग छह के स्थगित होने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आलोचना की और कहा कि इससे साबित हो गया कि उसके पास दूसरी योजना तैयार नहीं थी।अफरीदी ने बुधवार को लाहौर में एक कार्यक्रम में बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को स्थगित नहीं किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘पीएसएल पाकिस्तान और पाकिस्तानी क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा ब्रांड है और दुर्भाग्यपूर्ण है कि पीसीबी के पास इस महत्वपूर्ण टूर्नमेंट के लिए दूसरी योजना तैयार नहीं थी।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन ऐसा लगता है कि जब कुछ खिलाड़ियों और अधिकारियों में कोविड-19 के कुछ मामले सामने आए तो उनके पास दूसरी योजना नहीं थी और मुझे इससे काफी हैरानी हुई। लीग के स्थगित होने से अच्छा संदेश नहीं गया।’ क्वेटा ग्लैडिएटर्स फ्रैंचाइजी के मालिक नदीम ओमर ने भी कराची में बायो-बबल को बरकरार रखने में असफल होने के लिए पीसीबी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ‘ मुझे लगता है कि टूर्नमेंट के लिए बनाए गए बायो-बबल में मामले आने के लिए पीसीबी 90 प्रतिशत जिम्मेदार है जिसके बाद पीएसएल को स्थगित करना पड़ा।’
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2P5AP2p






0 comments:
Post a Comment