नई दिल्लीइंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का कहना है कि टीम के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को टी20 में ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने उतरना चाहिए। स्टोक्स ने भारत के खिलाफ हाल में ही संपन्न हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में नंबर-5 और नंबर-6 पर बल्लेबाजी की थी। भारत ने यह सीरीज 3-2 से अपने नाम की थी। स्टोक्स को पहले और तीसरे मैच में बल्लेबाजी नहीं मिली थी जबकि उन्होंने अन्य मैचों में 24, 46 और 14 रन बनाए थे। पीटरसन ने ट्वीट कर कहा, ‘स्टोक्स नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतर कर तथा पार्ट टाइम गेंदबाजी कर खुद को बर्बाद कर रहे हैं। जॉनी बेयरस्टो टी20 में ओपनर हैं और अगर वह ओपनिंग करने नहीं उतर रहे हैं तो स्टोक्स को नंबर-4 पर खेलाना चाहिए।’ भारत ने पांचवें टी20 मुकाबले में कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा की पहले विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी के दम पर दो विकेट पर 224 रन बनाए थे और इंग्लैंड को आठ विकेट पर 188 रन पर रोककर यह मुकाबला 36 रनों से जीता था।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3c7ganK






0 comments:
Post a Comment