अहमदाबादभारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने 14 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। टीम में एक बड़ा नाम गायब है। वह हैं तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर। आर्चर एल्बो इंजरी की वजह से सीरीज में नहीं खेलेंगे, जबकि उनकी जगह मैट पार्किंसन को टीम में शामिल किया गया है। टी-20 में भारतीय टीम ने 3-2 से जीत दर्ज की थी, जबकि टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम किया था। अब वनडे में देखने वाली बात होगी कि कौन सी टीम मैदान मारती है। सभी वनडे होंगे पुणे में टेस्ट और टी-20 की तरह वनडे सीरीज के लिए पुणे का महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम बायो बबल बनेगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज के सभी तीन मैच-23, 26 और 28 मार्च को इसी स्टेडियम में खेले जाएंगे। कोविड-19 के बाद पहली बार भारत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होंगे। महामारी के कारण ही इस बार आईपीएल का आयोजन भारत के बाहर संयुक्त अरब अमीरात में कराया गया था। इंग्लैंड टीम: इयोन मोर्गन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोश बटलर, सैम करन, टॉम करन, लियाम लिविंगस्टोन, मैट पार्किंगसन, आदिल रशीद, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, आर. टॉपले, मार्क वुड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), लोकेश राहुल (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3tDXAJG






0 comments:
Post a Comment