अहमदाबादइंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक अथर्टन का कहना है कि अपनी मजबूती के कारण भारत टी20 विश्व कप में बाकी की टीमों के लिए एक कठिन चुनौती साबित होगा। पूर्व कप्तान ने साथ ही कहा कि भारत को घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिलेगा और भारत के अलावा इंग्लैंड और वेस्टइंडीज भी टी20 विश्व कप के दावेदार हैं। टी20 विश्व कप का आयोजन इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में होना है। अथर्टन ने कहा, ‘आईपीएल और टी20 क्रिकेट खेलने के कारण भारत ज्यादा मजबूत है। एक तथ्य तो यह भी है कि उन्होंने तीन मुख्य गेंदबाजों के बिना इंग्लैंड को हराया है।’ भारत ने शनिवार को इंग्लैंड को पांचवें टी20 मैच में हराकर सीरीज 3-2 से जीती थी। इस सीरीज में भारतीय टीम में ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी शामिल नहीं थे। अथर्टन ने कहा, ‘सभी चीजों को एक करके देखें तो सच्चाई यह है कि भारत घरेलू मैदान में खेला और वह काफी मजबूत है। लेकिन इंग्लैंड और विंडीज की टीम भी बेहतरीन हैं। हालांकि यह मानना पड़ेगा कि भारत विश्व कप का दावेदार हैं।’
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2OLVNUg






0 comments:
Post a Comment