Sunday, March 21, 2021

India Legends vs Sri Lanka Legends LIVE Score: टॉस जीत श्रीलंका ने चुनी फील्डिंग, इंडिया लीजेंड्स करेगी पहले बैटिंग

रायपुर दिग्गज खिलाड़ियों से सजी इंडिया लीजेंड्स (India Legends) टीम रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल में श्रीलंका लीजेंड्स (Sri Lanka Legends) से भिड़ रही हैं। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के इस खिताबी मुकाबले को 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल से भी जोड़ा जा रहा है। साल 2011 में खेले गए फाइनल में भी भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने थीं। मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैला किया है। इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series) का फाइनल मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनैशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। खास बात है कि इंडिया लीजेंड्स टीम में 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के पांच खिलाड़ी मौजूद हैं। महान खिलाड़ियों में शुमार सचिन तेंडुलकर उस टीम के अहम सदस्य रहे थे जो इंडिया लीजेंड्स की कमान संभाल रहे हैं। श्रीलंका के पास 2011 वर्ल्ड कप उपविजेता टीम के छह खिलाड़ी इस टीम में शामिल हैं। सचिन की कप्तानी वाली टीम में वीरेंदर सहवाग और युवराज सिंह जैसे धुरंधर खिलाड़ियों के अलावा यूसुफ पठान, मोहम्मद कैफ, इरफान पठान भी शामिल हैं। श्रीलंका लीजेंड्स टीम का गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत नजर आ रहा है। उस टीम में ऑफ स्पिनर दिलशान, नुवान कुलसेकरा और धमिका प्रसाद जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। पिछली बार जब इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स की भिड़ंत हुई थी, तो सचिन की टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की थी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3vL2Eh3
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support