अहमदाबादविराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया गुरुवार से मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले चौथे टेस्ट मैच में सीरीज पर कब्जा कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने उतरेगी। भारत को चेन्नै में खेले गए पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि उसने दूसरे और तीसरे टेस्ट में जीत हासिल कर सीरीज पर 2-1 से बढ़त बनाई थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और कप्तान विराट कोहली ने मैच से पूर्व संध्या पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम इंडिया तैयारी करती दिख रही है। बोर्ड ने लिखा- भारतीय क्रिकेटर कैचिंग, बैटिंग और बोलिंग की प्रैक्टिस करते हुए। चौथे और फाइनल टेस्ट के लिए भारतीय खिलाड़ी तैयार हैं। बता दें कि भारत अगर यह मुकाबला जीत जाता है या इसे ड्रॉ कराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम करता है तो वह डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंच जाएगा। यहां उसका सामना जून में न्यूजीलैंड की टीम से होगा जो पहले ही खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर चुकी है। कोहली के कप्तानी वाली टीम इंडिया ड्रॉ के लिए नहीं जानी जाती है। यह टीम जीत के लिए उतरती है और ड्रॉ इस टीम का आखिरी विकल्प है। यह बात हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में हुए चौथे टेस्ट में साबित हुई थी जहां टीम इंडिया ने ड्रॉ की ओर जा रहे मैच को जीत में बदल दिया था। टीमें इस प्रकार हैं...भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, रिद्धिमान साहा, मयंक अग्रवाल, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव और लोकेश राहुल। इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, डोमिनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जैक क्रॉली, बेन फोक्स, डैन लॉरेंस, जैक लीच, ओली पोप, डोम सिबली, बेन स्टोक्स, ओली स्टोन, क्रिस वोक्स और मार्क वुड। समय: मैच सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3rpujBy






0 comments:
Post a Comment