अहमदाबादभारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और फाइनल टेस्ट 4 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मोटेरा की नई पिच पर तीसरे टेस्ट के दौरान गुलाबी गेंद के सामने मेहमान टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और भारत ने सिर्फ दो दिन के अंदर 10 विकेट से जीत दर्ज की। भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे चल रही और अगर विराट कोहली की टीम अंतिम टेस्ट ड्रॉ भी करा लेती है तो जून में लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल में जगह बना लेगी जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा। भारत (IND) और इंग्लैंड (ENG) के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट कब खेला जाएगा?भारत (IND) और इंग्लैंड (ENG) के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट 5 फरवरी से खेला जाएगा। भारत (IND) और इंग्लैंड (ENG) के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट कहां खेला जाएगा?भारत (IND) और इंग्लैंड (ENG) के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत (IND) और इंग्लैंड (ENG) के बीच सीरीज का सीरीज का चौथा टेस्ट कितने बजे शुरू होगा?भारत (IND) और इंग्लैंड (ENG) के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। टॉस सुबह 9:00 बजे होगा। भारत (IND) और इंग्लैंड (ENG) के बीच चौथे टेस्ट मैच का लाइव टेलिकास्ट आप कहां देख सकते हैं?भारत (IND) और इंग्लैंड (ENG) के बीच टेस्ट सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड nbt.in पर देख सकते हैं। टीमें इस प्रकार हैं...भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, ऋद्धिमान साहा, मयंक अग्रवाल, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव और लोकेश राहुल। इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, डोमिनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जैक क्रॉली, बेन फोक्स, डैन लॉरेंस, जैक लीच, ओली पोप, डोम सिबली, बेन स्टोक्स, ओली स्टोन, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3qapTNx






0 comments:
Post a Comment