लखनऊ की ओपनर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने साउथ अफ्रीका () के खिलाफ मंगलवार को खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे मैच में 64 गेंदों पर नाबाद 80 रन की पारी खेली। मंधाना की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने मेहमान दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। पढ़ें: मंधाना की वनडे में यह 18वीं हाफ सेंचुरी है। बाएं हाथ की मंधाना ने इसके साथ अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली। चेज करते हुए मंधाना की वनडे में यह 10वीं लगातार 50 प्लस स्कोर है मंधाना यह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली क्रिकेटर बन गई हैं। इस दौरान भारत की इस महिला सलामी बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (Suzi Bates) का रेकॉर्ड तोड़ा जिनके नाम चेज करते हुए 9 बार 50 प्लस का स्कोर दर्ज है। सूजी ने यह रेकॉर्ड साल 2015 और 2017 के बीच हासिल किया था। अब तक ना तो महिला और ना ही पुरुष क्रिकेट में ऐसा कोई कमाल कर पाया था। स्मृति की वाहवाही सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। पढ़ें : अनुभवी झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) की घातक गेंदबाजी और मंधाना व पूनम राउत के बीच शतकीय साझेदारी की मदद से भारतीय महिला टीम ने दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 128 गेंद शेष रहते हुए 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर सीरीज में शानदार वापसी की। झूलन ने 10 ओवर में 42 रन देकर चार विकेट लिए। उनके अलावा राजेश्वरी गायकवाड़ ने 37 रन देकर तीन और मानसी जोशी ने 23 रन देकर दो विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीकी टीम को 41 ओवर में 157 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3v2Q7p7






0 comments:
Post a Comment