नई दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व (Kevin Pietersen) इस समय भारत में हैं। पीटरसन रायपुर में () में इंग्लैंड लीजेंड्स टीम की कप्तानी कर रहे हैं। 40 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज पीटरसन ने मंगलवार को इंडिया लीजेंड्स (India Legends vs England Legends) के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी कर सबका दिल जीत लिया। पढ़ें: बेहतरीन लय में दिख रहे पीटरसन ने 37 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 202.70 का रहा। टॉप ऑर्डर बैट्समैन की धुआंधार पारी के दम पर इंग्लैंड लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 188 रन बनाए। पढ़ें: पीटरसन की इस आक्रामक पारी को देख सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खूब चर्चा हुई। किसी ने इस पूर्व बल्लेबाज को भारत के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल करने की मांग की तो किसी ने कहा कि आगामी वर्ल्ड कप के लिए पीटरसन को इंग्लैंड की टी20 टीम में होना चाहिए। टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन इस वर्ष होना है। पीटरसन ने 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, जो रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के सबसे तेज फिफ्टी है। पीटरसन के इस तूफान को रोका भारतीय पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने। इरफान की गेंद पर पीटरसन को विकेटकीपर नमन ओझा ने कैच किया। ...तब सहवाग ने खेली थी नाबाद 80 रन की पारी इससे पहले इंडिया लीजेंड्स की ओर से वीरेंदर सहवाग ने बांग्लादेश लीजेंड्स के खिलाफ 35 गेंदों पर नाबाद 80 रन की पारी खेली थी। सहवाग के इस धमाकेदार पारी से इंडिया लीजेंड्स को 10 विकेट से जीत मिली थी। पढ़ें: बांग्लादेश की ओर से रखे गए 110 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया लीजेंड्स टीम ने 10.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 114 रन बनाए। सहवाग ने अपनी पारी में 10 चौके और 5 छक्के लगाए वहीं सचिन तेंडुलकर 26 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 33 रन पर नाबाद लौटे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3buYm5p






0 comments:
Post a Comment