नई दिल्लीभारतीय पेसर (Jasprit Bumrah) इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। बुमराह ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से उन्हें रिलीज करने के लिए कहा था जिसे बोर्ड ने मान भी लिया। बुमराह के साथ ही साउथ इंडियन फिल्मों की ऐक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन (Anupama Parameswaran) ने भी छुट्टी ली है जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया। बुमराह ने निजी कारणों का हवाला देते हुए चौथे टेस्ट मैच से हटने की बात कही है। इस बारे में कयास लगाए जा रहे थे कि इसका कारण चोट हो सकती है, लेकिन अब अलग ही मामला सामने आ रहा है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने खुलासा किया है कि बुमराह ने अपनी शादी की तैयारियों के लिए छुट्टी ली है। उम्मीद है कि इस सप्ताह उनकी शादी हो सकती है। हालांकि शादी किससे होगी, इसके बारे में कुछ नहीं कहा गया है। पढ़ें, एएनआई के अनुसार, अधिकारी ने कहा, 'बुमराह जल्द ही शादी करने वाले हैं। उन्होंने तैयारियों के लिए ही टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच से हटने का फैसला किया था।' हालांकि, उनकी शादी किससे और कब होनी है इसकी जानकारी नहीं हुई है। 25 साल की अनुपमा तेलुगू और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कुछ वक्त पहले बुमराह और अनुपमा की डेटिंग की खबरें भी सामने आई थीं। अनुपमा ने मंगलवार को एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसमें वह गाल पर रंग लगाए हुई हैं। उन्होंने लिखा, 'हैपी हॉलिडे टू मी।' इसके साथ ही उन्होंने हंसते हुए इमोजी भी शेयर की। बीसीसीआई की ओर से शनिवार को जारी बयान के मुताबिक, व्यक्तिगत कारणों के चलते इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे। भारतीय टीम मैनेजमेंट उनके विकल्प के तौर पर किसी खिलाड़ी को शामिल नहीं करेगा। 27 वर्षीय तेज गेंदबाज अहमदाबाद में डे-नाइट टेस्ट के लिए भारत के प्लेइंग-XI में थे, लेकिन पहले दिन से स्पिन की मददगार साबित हुई उस पिच पर पहली पारी में उन्होंने सिर्फ छह ओवर फेंके। बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दो टेस्ट मैचों में 4 विकेट झटके और केवल 48 ओवर ही गेंदबाजी की। उन्हें टीम के वर्कलोड मैनेजमेंट के तौर पर चेन्नै में दूसरे टेस्ट मैच में भी आराम दिया गया था।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/381FjgP






0 comments:
Post a Comment