अहमदाबादतेज गेंदबाद (Umesh Yadav) इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में मोटेरा के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में शामिल किए जा सकते हैं। जसप्रीत बुमराह चौथे टेस्ट मैच से निजी कारणों से हट गए हैं। उनकी जगह उमेश को प्लेइंग-XI में शामिल किया जा सकता है। भारत के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने मंगलवार को बताया कि उमेश अच्छी लय में हैं। रहाणे ने कहा, ‘उमेश खेलने के लिए तैयार हैं और वह इसके लिए फिट हैं। उन्होंने नेट्स पर अच्छा सत्र बिताया है। खुशी है कि उनकी टीम में वापसी हुई है।’ पढ़ें, उमेश के पास रिवर्स स्विंग कराने की कला है जो टीम के काम आ सकती है। हालांकि तीसरे टेस्ट की तरह इस मैच में भी स्पिन गेंदबाजों को मदद करने वाली पिच होने की संभावना है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि एकादश कैसा रहेगा। 33 वर्षीय उमेश के अलावा टीम के अन्य तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी एकादश में शामिल होने की दौड़ में हैं। सिराज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतारा गया था। उमेश का हालांकि घरेलू जमीन पर अच्छा रिकॉर्ड रहा है और एकादश में जगह बनाने के लिए वह प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। बुमराह ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से उन्हें रिलीज करने के लिए रिक्वेस्ट की थी, जिसे बोर्ड ने मान लिया है। उन्होंने इसके लिए निजी कारणों का हवाला दिया है। इस बारे में कयास लगाए जा रहे थे कि चोट हो सकती है, लेकिन अब अलग ही मामला सामने आ रहा है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बुमराह ने अपनी शादी की तैयारियों के लिए छुट्टी ली है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2Ofkqb6






0 comments:
Post a Comment