नई दिल्ली इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच में भारत (India vs England 1st T20) ने केएल राहुल (KL Rahul) को बतौर ओपनर उतारा। राहुल कुछ खास कमाल नहीं कर सके और एक रन बनाकर पविलियन लौट गए। राहुल के जोड़ीदार शिखर धवन (Shikhar Dhawan) भी सस्ते में पविलियन लौट गए। पढ़ें: इस मैच में केएल राहुल को स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के रूप में उतारा गया है वहीं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत के कंधों पर है। राहुल के जल्दी आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके उपर मीम्स की बौछार होने लगी। किसी यूजर ने लिखा कि वह नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राहुल के असफल होने पर हैरान नहीं हैं तो किसी ने कहा कि आईपीएल के ऑरेंज कैप धारी को जोफ्रा आर्चर ने किया शिकार। राहुल न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज खेले थे। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। इयोन मोर्गन की पहले गेंदबाजी का फैसला उनके गेंदबाजों ने सही साबित किया। इंग्लैंड ने 20 रन के कुल स्कोर पर भारत के तीन विकेट झटक लिए हैं जिसमें राहुल, कोहली और धवन के विकेट शामिल हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3tcKcfh






0 comments:
Post a Comment