अहमदाबादभारतीय टीम को सीरीज के पहले टी20 में इंग्लैंड के हाथों शुक्रवार को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 8 विकेट से मिली हार के बाद टीम इंडिया के कैप्टन (Virat Kohli) ने माना कि पहले टी20 में इस पिच पर परिस्थितियों से कैसे निपटना है, इस बारे में उन्हें कुछ समझ नहीं आया था। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया और मेजबान टीम ने श्रेयस अय्यर (67) के अर्धशतक की मदद से सात विकेट पर 124 रन बनाए। इंग्लैंड ने आराम से लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.3 ओवर में 2 विकेट पर 130 रन बनाए और मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त भी ले ली। विराट कोहली, लोकेश राहुल और ओपनर शिखर धवन खराब शॉट खेलने के कारण सस्ते में पविलियन लौटे, जिसके बारे में भारतीय कप्तान ने चिंता जताई। मैच के बाद कोहली ने कहा, 'हमें इस पिच पर क्या करना है, इसके बारे में हमें कुछ पता नहीं था। हम अपने शॉट्स ही सही से नहीं खेल पाए और भी बहुत कुछ है, जिसका समाधान हमें निकालना चाहिए।' भारतीय कप्तान ने आगे कहा, 'अपनी गलतियों को स्वीकार करें और पूरे जोश के साथ वापसी करें। जिस तरह के शॉट आप लगाना चाहते हैं, उन पर ही फोकस करें। इस तरह की विकेट आपको उन शॉट्स को हिट करने की अनुमति नहीं देता, जो हम चाहते थे।'
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3qJdiS3






0 comments:
Post a Comment