Saturday, April 17, 2021

पोलार्ड ने जड़ा आईपीएल 2021 का सबसे लंबा सिक्स, ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ा

चेन्नई विंडीज के स्टार ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) के 22 गेंदों पर खेली गई नाबाद 35 रन की पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद (Mumabai Indians vs Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ आईपीएल 2021 के 9वें मैच में 5 विकेट पर 150 रन बनाए। पोलार्ड ने क्रीज पर उस समय कदम रखा जब मुंबई की टीम 114 रन के कुल स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद पोलार्ड ने 159 के अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए जिसमें 3 छक्के और एक चौका शामिल था। पोलार्ड ने इस दौरान आईपीएल में अपने 200 छक्के भी पूरे किए। पोलार्ड ने अपनी पारी में जो पहला छक्का लगाया वह 105 मीटर लंबा था। एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में शनिवार को पोलार्ड की ओर से लगाया गया यह छक्का मौजूदा आईपीएल का सबसे लंबा छक्का है। इससे पहले आईपीएल 2021 में सबसे लंबा छक्का रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से खेलने वाले ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के नाम था। मैक्सवेल ने 100 मीटर लंबा छक्का लगाया था। दाएं हाथ के बल्लेबाज पोलार्ड ने मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman) की गेंद पर यह लंबा छक्का जड़ा। मुंबई की ओर से ओपनर क्विंटन डि कॉक ने 40 जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 25 गेंदों पर 32 रन का योगदान दिया। हैदराबाद ने किए चार बदलाव दोनों टीमों का यह तीसरा मुकाबला है। इस मैच में मुंबई के लिए एडम मिल्ने (Adam Milne) डेब्यू कर रहे हैं। वह मार्को जानसेन की जगह टीम में शामिल किए गए हैं।दूसरी ओर, हैदराबाद ने टीम में 4 बदलाव किए हैं। विराट सिंह, अभिषेक शर्मा, मुजीब उर रहमान और खलील अहमद को टीम में रखा गया है, जबकि बाहर होने वालों में ऋद्धिमार साहा, जेसन होल्डर, शाहबाज नदीम और टी. नटराजन हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3uYQQ9X
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support