Saturday, April 17, 2021

IPL में 'हिटमैन' रोहित बने भारत के सिक्सर किंग, तोड़ा धोनी का खास रेकॉर्ड

चेन्नईइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 सत्र के 9वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Mumbai Indians vs sunrisers hyderabad) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है। मैदान पर उतरते ही कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने धांसू बैटिंग शुरू की। हालांकि, वह अच्छी शुरुआत के बाद 25 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के उड़ाए। इसके साथ ही वह टूर्नामेंट में सबसे अधिक छक्का जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने एमएस धोनी (MS Dhoni) को पीछे छोड़ा। रोहित ने तीसरे ओवर में मुजीब उर रहमान को 5वीं गेंद पर सिक्स उड़ाते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी के 216 सिक्स की बराबरी की, इसके बाद अगले ओवर में भुवनेश्वर कुमार को डीप मिड विकेट पर छक्का उड़ाते हुए धोनी को पीछे छोड़ दिया। इस मैच से पहले रोहित के नाम 215 छक्के थे, जबकि धोनी के नाम 216 छक्के दर्ज थे। सबसे अधिक छक्का उड़ाने वालों की लिस्ट में रोहित अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे अधिक क्रिस गेल ने 351 और एबी डिविलियर्स ने 237 छक्के लगाए हैं। हालांकि, ये दोनों ही विदेशी हैं। इससे पहले मैच में मुंबई इंडियंस टीम ने एमए चिदम्बरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जारी आईपीएल के 14वें सीजन के नौवें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया। दोनों टीमों का यह तीसरा मुकाबला है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ts4diH
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support