Saturday, April 17, 2021

टी20 विश्व कप के लिए पाक टीम को भारत का वीजा? बीसीसीआई ने दिया जवाब

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम और उसकी मीडिया को वीजा जारी करने को अपनी मंजूरी दे दी है। बीसीसीआई की शुक्रवार को हुई शीर्ष परिषद की बैठक में इसकी घोषणा की गई। हालांकि भारत और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच अभी तक यह फाइनल नहीं हुआ है कि पाकिस्तान टीम और उसकी मीडिया को कब तक वीजा मुहैया कराया जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एहसान मनी ने इससे पहले कहा था कि वे न केवल खिलाड़ियों और मीडिया के लिए बल्कि अपने प्रशंसकों के लिए भी वीजा की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि शीर्ष परिषद ने पाकिस्तानी फैंस को वीजा देने का फैसला गृह मंत्रालय पर छोड़ दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वीजा देने पर पहले संदेह था। लेकिन बीसीसीआई ने इसके लिए पर्याप्त संकेत दिए थे। हालाँकि विवाद की जड़ पाकिस्तान की मीडिया और उसके प्रशंसक थे, जिसकी कि पाकिस्तान बोर्ड ने मांग की थी। बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की बैठक में 14 मुद्ददों पर चर्चा की गई और उनमें से एक मुददा लॉस एंजेलिस ओलिंपिक में क्रिकेट को शामिल करने को लेकर भी था। यह भी बताया गया कि टी20 विश्व कप नौ स्थानों पर होगा और फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जायेगा। अन्य स्थानों में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, धर्मशाला और लखनऊ शामिल हैं। (आईएएनएस और भाषा के इनपुट के साथ)


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2OUQSAa
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support