नई दिल्ली चेन्नै सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) को 6 विकेट से हराकर आईपीएल 2021 (IPL 2021) में अपनी पहली जीत दर्ज की। चेन्नै ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब को 8 विकेट पर 106 रन पर रोक दिया। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली सीएसके टीम 26 गेंद बाकी रहते 4 विकेट पर जीत दर्ज करने में सफल रही। इस मैच में चेन्नै की ओर से पेसर दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने 4 विकेट अपने नाम किए। विंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) पंजाब की ओर से खेलने वाले मुरुगन अश्विन का विकेट लेते ही साउथ इंडियन मूवी 'मास्टर' के फेमस सॉन्ग 'वाथी कमिंग' (Vaathi Coming) पर डांस करने लगे। ब्रावो इस गाने के सिग्नेचर स्टेप यानी कंधे को झुकाते नजर आए। कैरेबियाई खिलाड़ी के डांस को देख सीएसके के बल्लेबाज अंबाती रायुडू अपनी हंसी नहीं रोक पाए। ब्रावो का डांस वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस का इस वीडियो से खूब मनोरंजन हो रहा है और वह इसपर कॉमेंट भी कर रहे हैं। इससे पहले चेन्नै ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा। पंजाब टीम चाहर के शुरुआती झटकों से उबर नहीं पाई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई। पंजाब की ओर से शाहरुख खान ने सबसे अधिक 47 रन बनाए। चेन्नै की ओर से मोईन अली ने सबसे अधिक 46 रन की पारी खेली वहीं फाफ डु प्लेसिस 36 रन पर नाबाद लौटे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3agZoku






0 comments:
Post a Comment