Thursday, April 15, 2021

BCCI के सालाना कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, विराट, रोहित और बुमराह को मिलेंगे 7-7 करोड़

नई दिल्लीभारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli), सफेद गेंद के क्रिकेट के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) केंद्रीय अनुबंधों की शीर्ष कैटेगरी में बरकरार हैं। इस ग्रेड के प्लेयर्स को 7-7 करोड़ रुपये की राशि मिलती है, जबकि कुछ तेजी से उभरते हुए युवाओं को भी गुरुवार को बोर्ड की ओर से पुरस्कृत किया गया। कुल 28 क्रिकेटरों को चार कैटेगरी में केंद्रीय अनुबंध प्रदान किए गए हैं। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को प्रोमोट करके ग्रेड ए में कर दिया गया है जिसमें पांच करोड़ रुपये मिलते हैं जबकि शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज को उनका पहला केंद्रीय अनुबंध मिला है जो ग्रेड सी है और इसकी राशि एक करोड़ रुपये की है। कुछ खिलाड़ियों का दर्जा घटाया गया है जिसमें तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को ग्रेड बी में कर दिया गया है जिसमें तीन करोड़ रुपये मिलते हैं जबकि केदार जाधव को भी नीचे किया गया है। किस ग्रेड में कौनग्रेड-ए प्लस: विराट कोहली, रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ग्रेड-ए: रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या ग्रेड-बी: ऋद्धिमान साहा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर और मयंक अग्रवाल ग्रेड-सी: कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3uZhIGZ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support