मुंबईतेज गेंदबाज जयदेव उनादकत (3/15) के नेतृत्व में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से राजस्थान रॉयल्स ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के सातवें मुकाबले में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स को 147 रन पर रोक लिया। राजस्थान और दिल्ली का आईपीएल के इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला है, जिसमें राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और उनादकत ने अपनी शानदार गेंदबाजी से इस फैसले को सही साबित किया। दिल्ली की टीम ने कप्तान ऋषभ पंत के 32 गेंदों पर नौ चौके की मदद से 51 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट पर 147 रन बनाए। राजस्थान की ओर से उनादकत के अलावा मुस्तफिजुर रहमान ने दो विकेट और क्रिस मौरिस ने एक विकेट लिया। इससे पहले, दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और उनादकत ने उसे शुरुआती झटके दिए। दिल्ली ने पृथ्वी शॉ (2), शिखर धवन (9), अजिंक्य रहाणे (8) और मार्कस स्टोइनिस (0) के विकेट कुल 37 के योग पर गंवा दिए। इसके बाद पंत ने कुछ ताबड़तोड़ शॉट्स खेल टीम को मुश्किल से उबारने की कोशिश की और अर्धशतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने राहुल तेवतिया को एक ओवर में 4 चौके जड़े। यह कप्तान के तौर पर उनकी पहली हाफ सेंचुरी रही। अर्धशतक जड़ने के बाद पंत रनआउट हो गए। पंत के आउट होने के बाद मौरिस ने ललित यादव को आउट कर दिल्ली को छठा झटका दिया। ललित ने 24 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाए। इसके बाद टॉम करन ने कुछ शॉट्स खेल टीम का स्कोर बढ़ाना की कोशिश की लेकिन मुस्ताफिजुर ने उन्हें बोल्ड कर दिया। करन ने 16 गेंदों पर दो चौके की मदद से 21 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन भी रन आउट होकर पवेलियन लौटे। अश्विन ने चार गेंदों पर एक चौके की मदद से सात रन बनाए। दिल्ली की पारी में क्रिस वोक्स 11 गेंदें खेल दो चौकों की मदद से नाबाद 15 रन और कागिसो रबाडा चार गेंदों पर एक चौके के सहारे नौ रन बनाकर नाबाद रहे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2Qw4KRK






0 comments:
Post a Comment