Thursday, April 15, 2021

संजू सैमसन ने हवाई छलांग लगाकर पकड़ा अद्भुत कैच, हैरान रह गए शिखर धवन

मुंबई राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ बेहतरीन कैच लपककर अपनी विकेटकीपिंग का शानदार नमूना पेश किया। सैमसन ने पेसर जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) की गेंद पर दिल्ली के ओपनर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का कैच हवा में उछलकर लपका। अनुभवी ओपनर धवन ने विकेटकीपर के ऊपर से 'दिल-स्कूप' शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन सैमसन ने बेहतरीन डाइव लगाकर कैच लपक लिया। गेंद बल्ले का टॉप एज लेकर विकेट के पीछे गई और सैमसन ने अपनी दायीं ओर छलांग लगाकर कैच कर लिया। पंजाब किंग्स के खिलाफ सैमसन ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की ओर से 119 रन बनाए थे। दिल्ली के खिलाफ सैमसन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। राजस्थान के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी से दिल्ली को 8 विकेट पर 147 रन पर रोक दिया। पंत ने खेली 51 रन की पारी दिल्ली की ओर से कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने 32 गेंदों पर 51 रन बनाए जबकि टॉम करन ने 16 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली। ललित यादव 24 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए। क्रिस वोक्स 15 रन पर नाबाद लौटे। राजस्थान की ओर से उनादकट ने सबसे अधिक 3 विकेट झटके जबकि मुस्ताफिजुर के खाते में दो विकेट गए।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3mQROCr
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support