नई दिल्ली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रोहित आईपीएल फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस के साथी खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya), क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya)और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के साथ थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर खिलाड़ियों का डांस वाले इस वीडियो को अपलोड किया है। मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ी फेमस मराठी सॉन्ग 'एक नारळ दिलाय…' पर ठुमकते हुए नजर आ रहे हैं। 9 अप्रैल को मुंबई की टक्कर आरसीबी से सोशल मीडिया पर डांस वाले इस वीडियो को फैंस का काफी पसंद कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2021 (IPL 2021) में छठी बार चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में रेकॉर्ड 5 बार खिताब जीत चुकी मुंबई आईपीएल 14 में अपने अभियान की शुरुआत 9 अप्रैल को विराट कोहली (Virat Kohli) की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ करेगी। दिल्ली को हराकर रेकॉर्ड पांचवीं बार मुंबई ने खिताब जीता था आईपीएल के आगामी सीजन का आयोजन देश के छह अलग अलग शहरों में होगा। प्लेऑफ और फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग में कुल 56 मैच खेले जाएंगे। आईपीएल 2020 के फाइनल में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर पांचवीं बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। खिताबी मुकाबले में रोहित के बल्ले से 68 रन की पारी निकली थी।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3dFgbi7






0 comments:
Post a Comment