Tuesday, April 6, 2021

अश्विन ने शॉर्ट लेग पर लपका रहाणे का कैच तो पंत ने गिल को कर दिया ट्रोल

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें एडिशन में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) दिल्ली कैपिटल्स (DelhI Capitals) टीम की अगुआई करेंगे। पंत को चोटिल श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की जगह दिल्ली का कप्तान बनाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स टीम आईपीएल 2021 में अपने अभियान की शुरुआत चेन्नै सुपरकिंग्स (DC vs CSK) के खिलाफ 10 अप्रैल को करेगी। दिल्ली कैपिटल्स के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में पंत, अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और आर अश्विन (R Ashwin) को ग्रीन स्टूडियो के अंदर क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है। रहाणे को पंत गेंदबाजी कर रहे होते हैं वहीं अश्विन शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे होते हैं। इसी दौरान पंत की गेंद को रहाणे शॉर्ट लेग की ओर खेलते हैं जिसे अश्विन आसानी से लपक लेते हैं। इसके बाद पंत कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) टीम के ओपनर शुबमन गिल (Shubman Gill) का नाम लेकर मजे लेते हुए दिखाई देते हैं। पंत कहते हैं इस वीडियो को गिल को भी टैग कर देना। गिल टीम इंडिया की ओर से शॉर्ट लेग में ही फील्डिंग करते हैं। पंत का प्रदर्शन इस वर्ष अच्छा रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे से लेकर इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में बेहतर प्रदर्शन किया है। पंत की कप्तानी में दिल्ली पहली बार आईपीएल खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। दिल्ली को पिछले साल फाइनल में मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से हराकर रेकॉर्ड 5वीं बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/39NXRlM
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support