चेन्नई कोरोना वायरस संक्रमण से उबरकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल () आईपीएल (IPL) के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और घरेलू क्रिकेट के अपने शानदार फॉर्म को इस लीग में दोहराना चाहते हैं। पडिक्कल 22 मार्च को कोरोना संक्रमण के शिकार हुए थे और क्वॉरनटीन में रह रहे थे। अब वह पूरी तरह उबर चुके हैं और टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने आरसीबी के ट्विटर हैंडल पर लिखा,‘कोरोना (Corona in IPL) एक झटका था। काश यह नहीं होता लेकिन कुछ चीजों पर अपना नियंत्रण नहीं होता। मैं वापसी पर खुद को पूरी तरह से फिट रखने के लिए मेहनत कर रहा हूं।’ उन्होंने कहा, ‘इस समय मैं पूरी तरह से ठीक हूं और अभ्यास कर पा रहा हूं। आईपीएल (IPL) में आपको हमेशा सौ फीसदी तैयार रहना होता है। ऐसा नहीं होने पर आप प्रदर्शन नहीं कर सकते।’ आईपीएल के पिछले सत्र में 20 वर्ष के इस बल्लेबाज ने आरसीबी (RCB) के लिए सर्वाधिक 473 रन बनाए थे। अपने पहले ही सत्र में उन्होंने पांच अर्धशतक लगाए थे। वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी (Mushtaq Ali Trophy) में उन्होंने छह मैचों में 218 और विजय हजारे ट्रोफी (Vijay Hazare Trophy) में सात मैचों में 737 रन बनाए। पडिक्कल ने कहा,‘पिछला आईपीएल (IPL) मेरे लिए शानदार था। यह बेहतरीन अनुभव था। मुश्ताक अली ट्रोफी (Mushtaq Ali Trophy) में भी प्रदर्शन ठीक रहा और विजय हजारे ट्रोफी से मैने अपनी लय हासिल की। अब आईपीएल के लिए मैं आत्मविश्वास से भरपूर हूं।’
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3a4zy38






0 comments:
Post a Comment