Monday, April 12, 2021

केकेआर की 100वीं जीत पर शाहरुख ने कुछ यूं किया रिएक्ट, कप्तान मोर्गन को भूले

नई दिल्ली कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने आईपीएल 2021 (IPL 2021) के तीसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 10 रन से हराकर लीग की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। कोलकाता की आईपीएल में ये 100वीं जीत है। आईपीएल में 100 या इससे अधिक मैच जीतने वाली केकेआर तीसरी टीम है। रविवार को चेन्नै में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 5 विकेट पर 177 रन ही बना सकी। केकेआर के इस जीत से टीम के सह मालिक शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) बेहद खुश नजर आए। शाहरुख ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ' आईपीएल में 100वीं जीत अच्छी है। वेलडन ब्वॉयज। सच कहूं तो सबको खेलते हुए देखना अच्छा लगा।' शाहरुख ने इसके साथ ही कोलकाता नाइटराइडर्स, प्रसिद्ध कृष्णा, दिनेश कार्तिक, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, आंद्रे रसेल, हरभजन सिंह और पैट कमिंस को टैग किया है। केकेआर की कप्तानी इंग्लैंड के इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) कर रहे हैं। हालांकि इंग्लैंड के इस विश्व चैंपियन टीम के कप्तान का शाहरुख ने कोई जिक्र नहीं किया। हरभजन सिंह ने केकेआर के लिए किया डेब्यू 40 वर्षीय हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) केकेआर (KKR) की ओर से पहली बार मैदान में उतरे थे। उन्होंने एक ओवर में 8 रन दिए। हालांकि उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख ने हरभजन के लिए कहा कि उनकों थोड़ी गेंदबाजी करते हुए देखना अच्छा लगा। मुंबई ने सबसे अधिक 120 मैच जीते हैं मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 120 आईपीएल मैच जीते हैं वहीं चेन्नै सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) की टीम 106 मैच जीत चुकी है। इसके बाद केकेआर का नंबर आता है जिसने आईपीएल मैचों में जीत का शतक पूरा किया है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3dUgxRZ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support