Monday, April 12, 2021

मैच फिट होने के लिए विलियमसन को लगेगा कुछ और समय : बेलिस

चेन्नई सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा है कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले मैच के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया क्योंकि उन्हें मैच फिट होने में और समय लगेगा। विलियमसन ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पिछले सत्र में सनराइजर्स के लिए 11 पारियों में 317 रन बनाए थे। वहीं जॉनी बेयरस्टो ने 345 रन बनाए थे। बेलिस ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हमें लगा कि केन को मैच फिट होने के लिए अतिरिक्त समय लगेगा। वह मैच फिट होते तो जॉनी बेयरस्टो की जगह खेलते। हम इससे चिंतित नहीं है क्योंकि भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में बेयरस्टो ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था।’ बेयरस्टो ने कल 55 रन बनाए लेकिन पारी की शुरुआत करते हुए साहा सस्ते में आउट हो गए । बेलिस ने कहा कि टी20 में चौथे नंबर पर खेलने वाले लेकिन वनडे में इंग्लैंड के लिए पारी का आगाज करने वाले बेयरस्टो आईपीएल में भी पारी की शुरुआत कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘फिटनेस और फॉर्म पर निर्भर करता है। हमें पता है कि वह पारी की शुरुआत भी कर सकते हैं और विकेटकीपिंग भी। इससे हमें विकल्प मिल जाता है लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के लिए चौथे नंबर पर अच्छा प्रदर्शन किया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3uK3WrC
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support