नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि कोरोनावायरस महामारी से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए वह अपनी क्षमता के अंदर जो भी कर सकते हैं, जरूर करेंगे। अश्विन ने कहा कि देश भर में इस महामारी की दूसरी लहर से लोगों के कष्टों को देखना काफी दुखदायी है। अश्विन ने ट्वीट किया, 'मेरे देश में जो कुछ हो रहा है, उसे देखना हृदयविदारक है। मैं हेल्थकेयर विभाग में नहीं हूं, लेकिन प्रत्येक के लिए आभार। मैं प्रत्येक भारतीय से अपील करना चाहता हूं कि वे सतर्कता बरतें और सुरक्षित रहें।' अश्विन ने कहा कि वायरस किसी को नहीं बख्शता। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, 'मैं दोहराना चाहूंगा कि यह वायरस है जो किसी को नहीं बख्शता और मैं आप सभी के साथ इस लड़ाई में शामिल हूं। मुझे बताइगा कि अगर मैं किसी की मदद कर सकता हूं और मैं वादा करता हूं कि अपनी क्षमता के अंदर किसी की भी मदद करूंगा।' पिछले हफ्ते भी देश के इस सर्वकालिक महान स्पिनरों में से एक ने हर किसी को घर के अंदर रहने और जरूरी एहतियात बरतने का अनुरोध किया था।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3vce38I






0 comments:
Post a Comment