चेन्नईबल्लेबाजों के लिए मुश्किल पिच पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (63) ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने किंग्स पंजाब के खिलाफ आईपीएल-2021 के 17वें मुकाबले में 52 गेंदों का सामना किया, जबकि 5 चौके और 2 छक्के उड़ाए। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने की लिस्ट में शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया। यही नहीं, रोहित की यह आईपीएल में 40वीं हाफ सेंचुरी भी है। रनों की दौड़ में धवन से आगे निकले रोहित दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन के नाम 180 मैचों में 35.01 की औसत से 5428 रन दर्ज हैं, जबकि रोहित के नाम अब 205 मैचों में 5431 रन हो गए हैं। वह सबसे अधिक रन बनाने की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। हालांकि, शिखर जब अगले मैच में उतरेंगे तो उनके पास भी रोहित से आगे निकलने का मौका होगा। इस लिस्ट में सबसे ऊपर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली (6021) हैं, जबकि दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना (5448) हैं। हाफ सेंचुरी के मामले में विराट की बराबरीयही नहीं, मैच में रोहित शर्मा ने आईपीएल करियर की 40वीं हाफ सेंचुरी लगाई। इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली के 40 अर्धशतकों की बराबरी कर ली है। वह सबसे अधिक हाफ सेंचुरी लगाने की लिस्ट में कोहली के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं। जिनके नाम 49 फिफ्टी दर्ज है, जबकि शिखर धवन के नाम 43 अर्धशतक हैं। ऐसी रही मुंबई की पारी इस पारी के दौरान उन्होंने इस सीजन में 200 रन भी पूरे कर लिए हैं। शिखर धवन (231) के बाद ऐसा करने वाले वह दूसरे खिलाड़ी हैं। रोहित की कप्तानी पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट पर 131 रन बनाए। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 27 गेंदों में 33 रन की पारी खेली। मोहम्मद शमी और रवि बिस्नोई ने 2-2 विकेट झटके।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3gvF03b






0 comments:
Post a Comment