मुंबई आईपीएल की मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह चारक ने कहा है कि इस साल 18 फरवरी को नीलामी के दौरान गेंदबाजी कोच जहीर खान ने जब उनका नाम पुकारा तो उनके आंखों में आंसू आ गए थे। मुंबई इंडियंस ने टि्वटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें चारक ने कहा, ‘मैं जानता था कि अगर मेरा नाम पुकारा जाता है तो यह अंतिम नाम होगा। और अगर नहीं तो ठीक है। मैं और मेरा परिवार टीवी पर आंखें जमाए हुए थे। नीलामी के दौरान जब जैक सर (जहीर खान) ने मेरा नाम पुकारा तो मेरे आंखों से आंसू आने शुरू हो गए।’ उन्होंने कहा, ‘मैं बयां नहीं कर सकता कि मेरे लिए यह कितना अविश्वसनीय था। मुंबई के लिए चयन होना मेरे और मेरे राज्य जम्मू कश्मीर के लिए बहुत बड़ी बात थी। मेरे राज्य के टीम साथियों को मुझसे बहुत उम्मीदें थी कि मैं मैच खेलूंगा और अपने राज्य (जम्मू-कश्मीर) का नाम रौशन करूंगा।’ सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी में हैदराबाद का प्रतिनिधित्व कर चुके चारक को मुंबई इंडियंस ने इस बार आईपीएल नीलामी में उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा था।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3dnDJt0






0 comments:
Post a Comment