मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का 8वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में चेन्नई के लिए दीपक चाहर ने 13 रन देकर चार विकेट लिए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। चाहर के प्रदर्शन की तो तारीफ हो ही रही है लेकिन मैच से पहले उनकी एक और तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह पंजाब किंग्स के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के पैर छू रहे हैं। और शमी उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। मैच से पहले जब दोनों टीमों के खिलाड़ी वॉर्म-अप कर रहे हैं तो शमी सुरेश रैना और इमरान ताहिर से बात कर रहे थे। तभी दीपक चाहर वहां आ गए उन्होंने अपने आदर्श के पैर छूने की कोशिश की। हालांकि शमी उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। मैच में दीपक चाहर के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने चार ओवरों में सिर्फ 13 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। उन्होंने मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन और दीपक हूडा के विकेट लिए। उन्होंने पारी की शुरुआत में लगातार चार ओवर फेंके। दिल्ली कैपिटल्स से पहले मैच में मिली हार के बाद चेन्नई ने शानदार वापसी की। उन्होंने पंजाब को 106 के स्कोर पर रोक दिया और चार विकेट खोकर जीत के जरूरी रन बना लिए।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3spZA7n






0 comments:
Post a Comment