मुंबईरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए रविवार को 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। सीएसके ने चार विकेट पर 191 रन बनाकर आरसीबी को नौ विकेट पर 122 रन ही बनाने दिए। आईपीएल की मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, ‘रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच में धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है।’ इसमें कहा गया है, ‘यह आईपीएल आचार संहिता के तहत धीमी ओवर गति के लिए टीम का इस सत्र में पहला अपराध था और इसलिए कोहली पर 12 लाख रुपये का जुर्माना किया गया।’ आरसीबी को रविवार को पहली हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लग चुका है। इन दोनों टीमों ने भी समय पर ओवर खत्म नहीं कर पाए थे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3vhICK7






0 comments:
Post a Comment