नई दिल्ली कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पंत ने यह उपलब्धि चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ रविवार को हासिल की। जडेजा ने हैदराबाद के खिलाफ खेली 37 रन की पारी इस मुकाबले में पंत ने 27 गेंदों पर 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली। दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 159 रन बनाए। विकेटकीपर पंत ने इस दौरान दिल्ली के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के रेकॉर्ड को पीछे छोड़ा। श्रेयस से दिल्ली की ओर से खेलते हुए आईपीएल में 2200 रन बनाए हैं। पंत ने 73वें आईपीएल मैच में यह रेकॉर्ड अपने नाम किया। पंत के अब 2204 रन हो गए हैं जिसमें 13 अर्धशतक और एक शतक शामिल है। साल 2016 में पंत पहली बार दिल्ली टीम से जुड़े थे। इसके बाद से वह दिल्ली फ्रैंचाइजी के साथ बने गए हैं। दिल्ली की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप-3 बल्लेबाज पंत ने (2016-2021) दिल्ली की ओर से 73 पारियों में 10 बार नॉटआउट रहते हुए 150.64 के स्ट्राइक रेट से 2204 रन बनाए हैं जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 128 रन है। श्रेयस ने (2015-2020) दिल्ली के लिए 79 पारियों में 126.07 के स्ट्राइक रेट से 2200 रन बनाए हैं जिसमें 16 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान श्रेयस का बेस्ट स्कोर 96 रन रहा है। शिखर धवन (2008-2021) ने दिल्ली के लिए 1738 रन बनाए हैं जिसमें 15 अर्धशतक शामिल है। धवन ने 134.93 के स्ट्राइक रेट से रन जुटाए हैं। धवन का बेस्ट स्कोर नाबाद 106 रन रहा है। कंधे में चोट के कारण श्रेयस आईपीएल 2021 से बाहर श्रेयस कंधे में चोट के कारण आईपीएल से बाहर हैं। श्रेयस को यह चोट पिछले महीने भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई घरेलू सीरीज के पहले वनडे के दौरान लगी थी। अय्यर ने इस महीने अपने चोटिल कंधे की सर्जरी कराई है। वह लगभग 5 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3aBJX6w






0 comments:
Post a Comment