चेन्नै सनराइजर्स हैदरबाद ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2021 के तीसरे मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया है।आईपीएल में दो टीमें ही ऐसी हैं जिनके कप्तान विदेशी हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर के हाथों में है तो कोलकाता की अगुआई इंग्लैंड के विश्व विजेता कप्तान इयोन मॉर्गन कर रहे हैं। यह मुकाबला चेन्नै के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग XI) : शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, शाकिब अल हसन, पैट कमिंस, हरभजन सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती। सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, रिद्धिमान साहा, मनीष पांडे, विजय शंकर, अब्दुल समद, मोहम्मद नबी, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, संदीप शर्मा। मॉर्गन को पिछले सीजन के बीच में ही दिनेश कार्तिक की जगह टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। हालांकि तब तक टीम लगातार हार के बाद जूझ रही थी। ऐसे में मॉर्गन के पास करने के लिए कुछ ज्यादा नहीं था। लेकिन, इस बार उन्हें पहले मैच से ही जिम्मेदारी मिली हुई है। उन्होंने इंग्लैंड को जिस तरह अपनी कुशल कप्तानी से बुलंदियों पर पहुंचाया है ऐसे में कोलकाता को भी उनसे उम्मीदें होंगी। हालांकि वॉर्नर आईपीएल में अपनी कप्तानी का लोहा मनवा चुके हैं। लिहाजा, मॉर्गन के लिए इस मैच में तो कम से कम चुनौतियां आसान नहीं होने वाली है। पिछले सीजन यूएई में आयोजित आईपीएल के लीग मुकाबलों के समापन के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइटराइडर्स को रन रेट के आधार पर पछाड़कर प्लेऑफ में जगह पक्की की थी। इस सीजन लीग में आगाज दोनों टीमें आपस में भिड़ कर ही कर रही हैं। लिहाजा, कोलकाता जरूर पिछले सीजन की उस निराशा का बदला चुकता करना चाहेगा तो हैदराबाद की भी कोशिश होगी कि पहले मुकाबले से ही शानदार शुरुआत की जाए जिससे आगे अगर-मगर में फंसने से बचा जाए। हेड टू हेड ऐसा रेकॉर्ड कुल मैच 19 कोलकाता जीती 12 हैदराबाद जीती 7 वेन्यू: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नै
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/327zMC6






0 comments:
Post a Comment