Sunday, April 11, 2021

SRH vs KKR: कोलकाता के लिए हरभजन कर रहे डेब्यू, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

चेन्नईसनराइजर्स हैदराबाद ने एमए चिदम्बरम स्टेडियम में रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें संस्करण के अपने पहले मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बीते सीजन की तरह इस सीजन में भी पूर्व विजेता सनराइजर्स की कमान ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के हाथों है जबकि इस साल के लिए इयोन मोर्गन केकेआर के पूर्णकालिक कप्तान हैं। बीते सीजन में मोर्गन ने दूसरे हाफ में कप्तानी सम्भाली थी। पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक का उन्हें भरपूर साथ मिलेगा। इन दो टीमों के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों की बात करें तो 19 में 12 बार जीत हासिल कर कोलकाता का पलड़ा भारी है। चेन्नई की स्लो विकेट्स पर सनराइजर्स का रेकॉर्ड काफी निराशाजनक है। यहां खेले गए तीनों मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ऐसा नहीं है कि नाईट राइडर्स का रेकॉर्ड यहां अच्छा है। उसे भी 9 में से 7 मैचों में हार मिली है। लम्बे समय तक मुम्बई इंडियंस के लिए खेल चुके चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह आज कोलकाता के लिए डेब्यू कर रहे हैं। हरभजन सिंह ने मुंबई के साथ अपना आईपीएल करियर शुरू किया था और उन्होंने अपना तीसरा खिताब जीतने के बाद ही एमआई को छोड़ा था। 2018 में, वह चेन्नई में शामिल हो गए थे। हेड टू हेड ऐसा रेकॉर्ड
  • कुल मैच 19
  • कोलकाता जीती 12
  • हैदराबाद जीती 7
कोलकाता नाइटराइडर्स: शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, इयॉन मॉर्गन (कप्तान), शाकिब-अल-हसन, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसल, पैट कमिंस, हरभजन सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रावर्ती सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, रिद्धिमान साहा, मनीष पांडे, विजय शंकर, अब्दुल समद, मोहम्मद नबी, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, संदीप शर्मा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3s6uce0
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support