Wednesday, April 7, 2021

क्यों हर सीजन में खिताब की रेस में रहती है वॉर्नर SRH? जानें मजबूती, कमजोरी और X फैक्टर

नई दिल्लीसनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले पांच सीजन में प्लऑफ में जगह बनाई है और इस सीजन में भी वह अंतिम-4 में जगह बनाना चाहेगा। हैदराबाद 2016 में चैंपियन बना था जबकि 2018 में उपविजेता रहा था। हैदराबाद की टीम अन्य टीमों के मुकाबले लाइमलाइट में नहीं रही लेकिन वह शांत रहकर अपना प्रदर्शन करती आई है। इस साल हुई खिलाड़ियों की नीलामी में भी उसने बस तीन खिलाड़ी खरीदे थे। टीम की बैटिंग है मजेदारहैदराबाद की टीम पिछले सत्र में तीसरे स्थान पर रही थी। उसने एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (RCB) को हराया था लेकिन क्वॉलिफायर-2 में उसे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। कप्तान डेविड वॉर्नर के नेतृत्व वाली हैदराबाद टीम के पास मजबूत बल्लेबाजी आक्रमण है। उनके पास वॉर्नर के अलावा जॉनी बेयरस्टो, केन विलियम्सन और मनीष पांडे जैसे बल्लेबाज हैं जबकि मिशेल मार्श के आईपीएल से हटने के बाद उसने जेसन रॉय को टीम में शामिल किया था। बेयरस्टो और वॉर्नर की जोड़ी दमदार बेयरस्टो और वॉर्नर ने साथ में चार शतकीय साझेदारी की और 2019 के सीजन में उन्होंने 791 रन जोड़े थे। पिछले सत्र में भी उन्होंने एक शतकीय साझेदारी और जब बेयरस्टो को आराम दिया गया तो ऋद्धिमान साहा ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 45 गेंदों पर 87 रन बनाए थे और टीम की उम्मीदें बनाई रखी थी। भुवी की वापसी से मिलेगी नई धारबल्लेबाजी के अलावा उसके पास मजबूत गेंदबाजी लाइन अप भी है। पिछले सत्र में चोट के कारण उसके तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार टूर्नमेंट के ज्यादातर मुकाबले नहीं खेल सके थे लेकिन वह फिट हैं और इस सत्र में अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। भुवनेश्वर ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। नटराजन साबित होंगे X फैक्टर तेज गेंदबाज टी. नटराजन पिछले सत्र में फायदेमंद साबित हुए थे और वह पिछले पांच महीनों में भारत के लिए तीनों प्रारूप में खेले। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में सैम करन के खिलाफ आखिरी ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और भारत को मैच तथा सीरीज जीतने में अहम भूमिका निभाई। बेस्ट स्पिन अटैक गेंदबाजी विभाग में हैदराबाद का मजबूत पक्ष उसके लेग स्पिनर राशिद खान हैं। उनके अलावा अफगानिस्तान के ही मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान तथा भारत के शाहबाज नदीम और केदार जाधव भी टीम में हैं। जाधव और मुजीब को जे सुचित के साथ इस सत्र के लिए टीम में लिया गया था। हैदराबाद के पास वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर का भी साथ है। टीम में ऑलराउंडर के रूप में होल्डर, राशिद, विजय शंकर और नबी शामिल हैं। हैदराबाद की टीम इस प्रकार है: डेविड वॉर्नर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, बासिल थम्पी, भुवनेश्वर कुमार, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियम्सन, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, राशिद खान, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, टी. नटराजन, विजय शंकर, ऋद्धिमान साहा, अब्दुल समद, जेसन रॉय, जेसन होल्डर, प्रियम गर्ग, विराट सिंह, केदार जाधव, मुजीब उर रहमान और जे. सुचित। कोचिंग स्टाफ: टॉम मूडी (क्रिकेट निदेशक), ट्रेवर बेलिस (मुख्य कोच), ब्रैड हेडिन (सहायक कोच), वीवीएस लक्ष्मण (बल्लेबाजी मेंटर), मुथैया मुरलीधरन (गेंदबाजी मेंटर), बिजू जॉर्ज (फील्डिंग कोच), थिए कापाकोउलाकिस (फिजियो), मारियो विलावरायन (फिजिकल ट्रेनर) और एस. चंद्रशेखरन (वीडियो विश्लेषक)


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3moa1a8
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support