नई दिल्ली केन विलियमसन समेत आईपीएल 2021 खेल रहे 10 मई तक भारत में रहेंगे। इसके बाद वह ब्रिटेन रवाना होंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेटरों के संघ के प्रमुख ने बुधवार को यह जानकारी दी। न्यूजीलैंड के बाकी खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के सदस्य टीमों द्वारा इंतजाम की गई चार्टर्ड उड़ानों से स्वदेश रवाना हो सकते हैं। न्यूजीलैंड प्लेयर्स एसोसिएशन के प्रमुख हीथ मिल्स ने यह जानकारी दी। अभी तक सिर्फ ब्रिटिश नागरिकों को ही भारत से यात्रा की अनुमति है लेकिन उन्हें सरकार द्वारा अधिकृत केंद्र पर दस दिन क्वारंटीन में रहना होगा। मिल्स ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, 'ब्रिटेन में यात्रा प्रतिबंधों के कारण क्रिकेटर 11 मई तक नहीं जा सकते। उनके लिए भारत में कुछ दिन और इंतजार करना चुनौतीपूर्ण है।' विलियमसन के अलावा न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट, काइल जैमीसन, मिशेल सेंटनेर, क्रिस डोनाल्डसन (ट्रेनर), टॉमी सिमसेक (फिजियो) , लॉकी फर्ग्युसन, जिम्मी नीशम और फिन एलेन भी यहां हैं। न्यूजीलैंड टीम दो जून से इंग्लैंड में दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलेगी। इसके बाद साउथम्पटन में 18 जून से भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेला जाएगा।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3eSDgi4






0 comments:
Post a Comment