नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेन पीटरसन () ने नॉटिंघमशॉयर के साथ कोलपैक डील से पहले दक्षिण अफ्रीका की ओर से आखिरी बार जनवरी 2020 में खेला था। इस समय पीटरसन काउंटी चैंपियनशिप (County Championship) में अपनी शानदार फील्डिंग की वजह से सुर्खियों में हैं। पीटरसन ने काउंटी चैंपियनशिप के तहत खेले गए नॉटिंघमशायर और डर्बीशायर (Nottinghamshire vs Derbyshire) के बीच मुकाबले के तीसरे दिन 9 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा उन्होंने बाउंड्री के नजदीक सैमुअल कोनोर्स (Samuel Conners) को एक बेहतरीन कैच लपका। इस चैंपियनशिप में नॉटिंघमशॉयर की ओर से खेल रहे पीटरसन के बाउंड्री लाइन पर दौड़ते हुए कैच को देखकर सब हैरान हो गए। दरअसल हुआ कुछ यूं कि डर्बीशॉयर के बल्लेबाज सैमुअल कोनोर्स 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतरे। सैमुअल ने शॉर्ट गेंद पर स्टंप के पीछे हटकर हवा में शॉट खेला जो स्क्वॉयर लेग की ओर से बाउंड्री के बाहर जाने की तैयारी में थी। पीटरसन ने लंबी दौड़ लगाकर गेंद को बाउंड्री रेखा के बाहर जाने से पहले ही हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से लपक लिया। कुछ देर तक बल्लेबाज को यकीन ही नहीं हुआ कि उनका कैच लपक लिया गया है। सोशल मीडिया पर इस कैच का वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस अलग अलग कॉमेंट कर रहे हैं। 2 टेस्ट, 4 वनडे और 9 टी20 इंटरनैशनल खेल चुके हैं डेन पीटरसन पीटरसन ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से 2 टेस्ट, 4 वनडे और 8 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेन पीटरसन ने टेस्ट और वनडे में एक समान चार जबकि टी20 में 9 विकेट चटकाए हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3vKdaVi






0 comments:
Post a Comment