Wednesday, May 5, 2021

अब पठान बंधुओं ने बढ़ाया मदद के लिए हाथ, कोरोना प्रभावित लोगो को कराएंगे मुफ्त भोजन

नई दिल्लीभारत के पूर्व हरफनमौला इरफान पठान ने बुधवार को कहा कि उनकी अकादमी दक्षिण दिल्ली में कोरोना प्रभावित लोगों को मुफ्त भोजन मुहैया कराएगी। कोरोना महामारी की दूसरी लहर से सबसे बुरी तरह से प्रभावित शहरों में से एक दिल्ली में अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं। इरफान ने ट्वीट किया, 'देश भर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर चल रही है और ऐसे में जरूरतमंदों की मदद करना हमारा फर्ज है, इसी से प्रेरित होकर क्रिकेट अकदामी ऑफ पठांस (सीएपी) दक्षिण दिल्ली में जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन मुहैया कराएगी।' भारत के लिए 29 टेस्ट और 120 वनडे खेल चुके इरफान मार्च में खुद संक्रमित हो गए थे, उनके बड़े भाई यूसुफ भी रायपुर में सड़क सुरक्षा विश्व सीरिज टूर्नामेंट खेलने के बाद पॉजिटिव पाए गए थे। यूसुफ और इरफान ने पिछले साल भी महामारी के दौरान 4000 मास्क बांटे थे। इस दौरान लगातार दोनों भाई सोशल मीडिया के माध्यम से इस महामारी में लोगों के लिए मदद जुटाने में भी लगे हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3tfVS0s
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support