Sunday, May 9, 2021

राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज चेतन सकारिया के पिता का कोविड-19 से निधन

नई दिल्ली सौराष्ट्र के युवा तेज गेंदबाज चेतन साकरिया के पिता कांजीभाई सकारिया का रविवार को कोविड-19 से निधन हो गया। उनका भावनगर के अस्पातल में ईलाज चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से वह संक्रमण का सामना कर रहे थे। सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। बोर्ड ने कहा है, 'सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन में हर कोई क्रिकेटर चेतन साकरिया के पिता के निधन से दुखी है। सोराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन चेतन के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वह परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे। साथ ही दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।' 22 वर्षीय सकारिया ने इस साल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया था। चार मई को बायो-बबल में कोरोना वायरस की एंट्री के बाद आईपीएल को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया। सकारिया ने अभी जानकारी दी थी कि राजस्थान रॉयल्स की ओर से मिले आईपीएल के पैसों से उसके पिता के इलाज में काफी मदद मिली है। सौराष्ट्र के लिए 15 फर्स्ट क्लास मैचों में बाएं हाथ के इस पेसर ने 41 विकेट लिए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने भी चेतन के पिता के निधन पर दुख जताया है। राजस्थान रॉयल्स ने ट्वीट किया, 'हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि श्री कांजीभाई सकारिया कोविड-19 के खिलाफ अपनी जंग हार गए हैं। हम चेतन से लगातार संपर्क में हैं और इस मुश्किल वक्त में हम उन्हें और उनके परिवार को हर संभव सहायता पहुंचाएंगे।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3nZqW3s
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support