Sunday, May 9, 2021

बुमराह के मुरीद विंडीज दिग्गज ने कहा-टेस्ट में 400 विकेट ले सकता है ये भारतीय पेसर

नई दिल्ली वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस ने कहा है कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अगर अपनी फिटनेस का स्तर बनाए रखते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट चटका सकते हैं। एम्ब्रोस ने यूटृयूब पर एक शो में कहा, 'भारत के पास कई अच्छे तेज गेंदबाज हैं। मैं जसप्रीत बुमराह का बहुत बड़ा फैन हूं। वह असरदार हैं और मैं उन्हें आगे भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखना चाहता हूं।' बुमराह को डेथ ओवर्स का स्पेशलिस्ट गेंदबाज माना जाता है। बकौल एम्ब्रोस, 'वह जितने लंबे समय तक क्रिकेट खेलेंगे, मुझे पूरा यकीन है कि वह 400 विकेट हासिल कर लेंगे। वह गेंद को सीम और स्विंग कराते हैं। वह अच्छी यॉर्कर भी डालते हैं। वह जितने लंबे समय तक क्रिकेट खेलेंगे, मुझे पूरा यकीन है कि वह 400 विकेट हासिल कर सकते हैं।' एम्ब्रोस ने कहा कि बुमराह का शॉर्ट रनरअप होने से उनके शरीर में खिंचाव का ज्यादा खतरा रहता है। पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, 'आप तेज गेंदबाजी के बारे में जानते हैं। यह आमतौर पर लय के बारे में होता है। गेंद डालने से पहले एक अच्छी लय की जरूरत होती है। बुमराह का रनअप शॉर्ट हैं और साथ ही वह गेंद फेंकने से पहले दो या तीन बार जॉग करते हैं। इसका सीधा मतलब है कि उनके शरीर में थोड़ा खिंचाव पड़ता है। इसलिए मेरा मानना है कि उनका लंबे समय तक फिट रहना जरूरी है।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3vW3nv5
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support