Tuesday, May 18, 2021

विदेशी खिलाड़ियों पर मेहरबान BCCI, IPL टलने के बावजूद जमकर लुटा रहा पैसे

सिडनीक्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अंतरिम सीईओ निक हॉकले ने मंगलवार को बताया कि मालदीव से यहां आए इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के 14 दिन के अनिवार्य पृथकवास के खर्चे का भुगतान भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया के 38 सदस्यीय दल के अधिकांश लोग सोमवार को यहां सिडनी हवाई अड्डे पर पहुंचे। इन लोगों में पैट कमिंस और स्टीव स्मिथ जैसे शीर्ष खिलाड़ियों के अलावा अधिकारी और कमेंटेटर भी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने भारत में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण 15 मई तक वहां से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगाया दिया था, जिससे ऑस्ट्रेलिया के दल को 10 दिन मालदीव में बिताने पड़े। हॉकले ने कहा कि बीसीसीआई ने अपना वादा पूरा किया और पूरे अभियान का खर्चा उठाया। अनिवार्य पृथकवास का भुगतान बीसीसीआई द्वारा करने के बारे में पूछने पर हॉकले ने ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ से कहा, 'हां। बीसीसीआई ने शुरुआत में ही प्रतिबद्धता जताई थी कि वे सुरक्षित और जल्द से जल्द स्वदेश लौटेंगे। हम उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने शानदार काम किया। उन्होंने अपना वादा पूरा किया।' जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में चार विभिन्न टीमों के चार खिलाड़ियों और दो कोचों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद चार मई को आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2S7Jjas
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support