नई दिल्ली आईपीएल 2021 अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रहे हैं। कड़े बायो बबल में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए बीसीसीआई ने 4 मई को आईपीएल को सस्पेंड करने का फैसला लिया। गेल मालदीव से अपने फैंस के लिए लगातार फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। 'यूनिवर्स बॉस' के नाम से फेमस गेल () ने मंगलवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह स्कूवा डाइविंग को एंज्वॉय कर रहे हैं। वीडियो में उन्हें पानी के अंदर मछलियों के बीच देखा जा सकता है। वह इस दौरान पुश अप्स करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल में गेल ने बारिश में पिज्जा और शैंपेन का लुत्फ उठाते हुए वीडियो शेयर किया था। इससे पहले उन्होंने बर्गर खाते हुए भी एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा बर्गर खा रहे हैं और वह इसे अपने घर ले जाना चाहते हैं। आईपीएल 2021 में गेल ने 8 मैचों में 178 रन बनाए इस आईपीएल में गेल का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने 8 मैचों में 133.83 के स्ट्राइक रेट से कुल 178 रन बनाए। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 25.42 रही। गेल आईपीएल के 14वें एडिशन में कोई अर्धशतक नहीं लगा सके।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2Rtt1c3






0 comments:
Post a Comment