नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी जहां उसे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। इसके बाद टीम इंडिया मेजबान टीम के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस दौरे के लिए बीसीसीआई ने फुलप्रूफ प्लान तैयार कर लिया है। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि इस दौरे के लिए रोडमैप तैयार कर लिया गया है। भारतीय खिलाड़ियों को 19 मई को मुंबई पहुंचना है। मुंबई आने से पहले खिलाड़ियों का तीन बार आरटी पीसीआर टेस्ट होगा। एएनआई के मुताबिक, ' खिलाड़ियों को तीनों आरटी पीसीआर टेस्ट उनके घर पर होंगे। टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही वह 19 मई को मुंबई के लिए रवाना होंगे। इंग्लैंड रवाना होने से पहले खिलाड़ियों को 14 दिन भारत में ही क्वारंटीन रहना होगा। इसके बाद वह 2 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे।' इंग्लैंड रवाना होने से पहले लगभग सभी खिलाड़ियों को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज भारत में लग जाएगा। इसके बाद दूसरा डोज इंग्लैंड में लगने की उम्मीद है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3out185






0 comments:
Post a Comment